Mp online sarvice charge

MP Online Bill - Rahul Vishwakarma

MP ONLINE SEWA WEBSITE

Website Online Service Charge

दिनांक एवं समय:
👤 ग्राहक एवं आवेदन की जानकारी
⚙️ संशोधन प्रकार (SANSODHAN TYPE)
🏛️ मध्य प्रदेश सरकार सर्विस प्रकार (MP GOVT SERVICE TYPE)
💰 सेवा शुल्क विवरण (Charges Calculation)
विवरण (Description) शुल्क (Amount)
चयनित डिजिटल सेवा शुल्क 0
सरकारी सेवा शुल्क (Govt Charge) 0
ऑपरेटर सेवा शुल्क (Operator Charge) 0
कुल देय राशि (Total Pay Amount): 0

UPI Scan QR

UPI ID: mponlinesewa12@sbi

बुधवार, 10 जुलाई 2024

Eshram card apply

 


 भारत सरकार असंगठित क्षेत्रों में कार्य कर रहे श्रमिकों के लिए ई-श्रम योजना (e-Shram yojana) चला रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए अब तक 29.60 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। बता दें सरकार ने असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य असंगठित श्रमिकों का डेटाबेस एकत्र करके उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला 16-59 आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति श्रमिक कार्ड या ई-श्रम कार्ड (e-Shram card) के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना की खास बात यह है कि 60 वर्ष के बाद पेंशन, मृत्यु बीमा, दिव्यांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता आदि प्रदान की जाती है। आइए आपको बता हैं 

ई-श्रम कार्ड क्या है?

ई-श्रम सेंट्रल गर्वनमेंट की पहल है, जिसे असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक व्यापक डेटाबेस के रूप में कार्य करता है, जो न केवल श्रमिकों को पंजीकृत करता है बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और लाभों तक उनकी पहुंच को भी सुविधाजनक बनाता है। 16 से 59 वर्ष की आयु के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें मजदूर, दैनिक वेतन भोगी और अनौपचारिक रोजगार में काम करने वाले व्यक्ति के साथ ओला-उबर, अमेजन, फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म वर्कर भी इसमें शामिल हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ)/कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) या राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) का सदस्य नहीं होना चाहिए।

ई-श्रम कार्ड कौन बनवा सकता है?

  • असंगठित श्रमिक या असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति ई श्रम कार्ड बनवा सकता है।
  • ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए श्रमिकों की आयु 16-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • श्रमिकों के पास आधार कार्ड से जुड़ा एक वैध मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट?

ई-श्रम कार्ड के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैः

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर
अगर आपके पास मोबाइल नंबर नहीं हैं तो नजदीकी CSC बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए भी ई-श्रम पोर्टल के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड के लाभ

ई-श्रम कार्ड धारक को सरकार द्वारा कई लाभ मिलते हैं, जो इस प्रकार हैः

  • 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये प्रति माह पेंशन (प्रधानमंत्री मानधन योजना के तहत)।
  • यदि कर्मचारी आंशिक रूप से दिव्यांग है, तो उसे 1,00,000 रुपये की वित्तीय सहायता और डेथ इंश्योरेंस के तौर पर 2,00,000 रुपये बीमा मिलता है।
  • यदि ई-श्रम कार्ड के लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो इसका लाभ उसके जीवनसाथी को दिया जाता है।
  • लाभार्थियों को 12 अंकों का यूएएन नंबर भी मिलेगा, जो पूरे भारत में मान्य है।

सबसे पहले नीचे दिए गई लिंक पर क्लिक करे जिससे आप Eshram registreson apply पोर्टल पर पहुंच जाएंगे

 Links 🖇️https://mponlinesewa.com/#/user/self
 अब एक नया self registration पेज ओपन होगा, जहां आपको आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।



इसके बाद नीचे आपको पूछा जाएगा कि आप EPFO, ESIC के एक्टिव मेंबर हैं या नहीं। इसका जवाब YES या NO में देना होगा।
 इसके बाद ‘Send OTP’ बटन पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद ‘Validate’ बटन पर क्लिक करें।

 स्क्रीन पर दिखाई देने वाले व्यक्तिगत विवरण की पुष्टि करें और सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें, जैसे कि पता, शैक्षणिक योग्यता आदि। 

स्किल नेम, टाइप ऑफ बिजनेस, टाइप ऑफ वर्क को सलेक्ट कर लें।

बैंक विवरण दर्ज करें और self-declaration का चयन करें।
इसके बाद दर्ज डिटेल को सत्यापित करने के लिए ‘Preview’ विकल्प पर क्लिक करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें और ‘वेरिफाई’ बटन पर क्लिक करें। इसके बाद ई-श्रम कार्ड जनरेट हो जाएगा और स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। आप ई-श्रम कार्ड डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।