किसी भी बैंक में अकाउंट खुलवाने और वित्तीय लेनदेन के लिए पैन कार्ड को सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है, साथ ही पैन कार्ड की आवश्यकता जीएसटी रजिस्ट्रेशन, मंहगी ज्वेलरी/ गहने और जमीन जायदाद की रजिस्ट्री के लिए भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है.
इसलिए अब सरकार द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से तत्काल ई पैन कार्ड प्राप्त करने की सुविधा दी गई है, जिससे कोई भी जिसका पैनकार्ड नही है वे कुछ आसान से स्टेप को फॉलो करके आधार कार्ड से पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सूचना. इस वेबसाइट पर जो भी जानकारी लिखी गई हैं उसे ध्यान पूर्वक पढ़े और वेबसाइट से जुड़े रहे।
यदि आपका पैन कार्ड बना है और आप आधार से पैन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें जिससे वेबसाइट खोलने जाएगी
Links 🔗https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/instant-e-pan/checkStatusDownloadEpan
ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा, उसके बाद I Confirm That के बॉक्स को चिन्हित करके Continue के बटन पर क्लिक करें।
उसके बाद आपके आधार रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजी जाएगी, जिसको मांगे गए बॉक्स में दर्ज करके सबमिट करें।ओटीपी दर्ज करने और " जारी रखें " बटन का चयन करने के बाद, आपको ई-पैन डाउनलोड करने और ई-पैन देखने का विकल्प दिया जाएगा ।

अब, आप यहां से अपना पैन कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। पीडीएफ में डाउनलोड करने के बाद आप पैन कार्ड पासवर्ड के रूप में DDMMYY फॉर्मेट में अपनी जन्मतिथि दर्ज करके इस पैन कार्ड को देख सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें