नमस्ते दोस्तो
अगर आप जमीन के मालिक हैं या मध्य प्रदेश में जमीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जमीन के कागजात जैसे ओनरशिप टाइटल, प्लॉट की लो केशन और आकार, कानूनी पचड़ों से पार पाने के लिए बहुत जरूरी है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एमपी भूलेख (MP Bhulekh) के जरिए अब जमीन से जुड़ी जानकारी हासिल करना बेहद आसान हो गया है। एमपी भूलेख पोर्टल पर ऑनलइन जमीन के रिकॉर्ड्स कैसे देखें, आपको इस बारे में पूरी जानकारी दिया जायेगा।
Not , इस वेबसाइट में जो भी जानकारी लिखी गई है उसे ध्यान पूर्वक पढ़े
खसरा/खतौनी क्या है?
उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में इसका इस्तेमाल किया जाता है. जमीन से जुड़े रिकॉर्ड्स की अहम जानकारी रखने के लिए खसरा नंबर का इस्तेमाल होता है. जिन राज्यों में इसका इस्तेमाल होता है उनमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड हैं
आपने कभी भी अपनी या किसी की जमीन खरीदने की या बेचने की सोची होगी तो आपने खसरा और खतौनी के बारे में जरूर सुना होगा। अगर आप ने इन दोनो चीजों के बारे में बार बार सुना है पर आपको इनका सही मतलब नहीं मालूम तो परेशान होने की कोई बात नही है हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से खसरा और खतौनी से रूबरू करवाएंगे। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद आपको किसी से भी इनके मतलब पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते है
खसरा क्या है ?
खसरा वो रिकॉर्ड होता है जो राज्य के राजस्व विभाग अपने पास रखता है जिसके द्वारा वो यह पता कर सकते है कि किसी भी खेती वाली जमीन का मालिक कौन है?, उस जमीन का क्षेत्रफल कितना है? , उस जमीन पर किस चीज की बुआई की जाती है? आदि और भी जानकारी इस रिकॉर्ड के द्वारा निकाल सकते हैं।
हर जमीन का अपना खुद का एक खसरा नंबर होता है जिसको जैसे ही राजस्व विभाग अपने कंप्यूटर पर डालते है उस जमीन से जुड़ी सारी जानकारी उनके सामने आ जाती है। और इस प्रकार उनके पास उस जमीन से जुड़ी सारी जानकारी होती है।
खसरा नंबर को मुख्यतौर पर इसलिए रिकॉर्ड में रखा जाता है जिसके द्वारा यह पता किया जा सके है कि कौन व्यक्ति उस जमीन का मालिक है।
खसरा के रिकॉर्ड में जमीन के मालिक के अलावा उस जमीन में किस प्रकार की मिट्टी है वहां किस चीज की खेती की जाती है उन सब चीजों का भी विवरण किया जाता है।
खसरा के रिकॉर्ड को आपको प्रत्येक वर्ष एक बार अपग्रेड करना पड़ता है जिससे आप के जमीन की जानकारी सरकार के पास उपल्ब्ध रहे।
खतौनी क्या है?
खतौनी भी राज्य के राजस्व विभाग का एक रिकॉर्ड है जिसमे किसी भी व्यक्ति या उसके परिवार के पास कितनी जमीन संपत्ति के तौर पर है उसका विवरण किया जाता है।
खतौनी मुख्य तौर पर किसी परिवार की जमीनी संपत्ति का विवरण होता है।
खतौनी में किसी भी व्यक्ति या परिवार के पास कितने खसरा या खसरे है उसका विवरण किया जाता है।
खतौनी का भी एक नंबर होता है जिसके द्वारा जब कोई राजस्व विभाग का अधिकारी वो नंबर डालता है तो उसके सामने वो सूची आ जाती है जिसमे लिखा रहता है कि किसी व्यक्ति या परिवार के पास इस समय कितने खसरे है।
खतौनी नंबर डालने से आप यह पता कर सकते हो कि एक व्यक्ति कितनी जमीन का मालिक है।
खतौनी को भी आपको प्रत्येक वर्ष अपग्रेड करना पड़ता है। खतौनी को प्रत्येक वर्ष अपग्रेड करना बेहद जरूरी है अन्यथा अगर आपके जमीन को किसी ने हथिया लिया तो आपके पास कोई सबूत नहीं होगा कि आप ही उस जमीन के मालिक हो।
खसरा/खतौनी (भू अभिलेख प्रतिलिपि) Online कैसे देखे?
मध्य प्रदेश के मित्रों के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें
https://mpbhulekh.gov.in/viewBhuNaksha.do
Links 🔗 https://mpbhulekh.gov.in/mpbhulekh.do
दोस्तो आप ऊपर दिए गए लिंक्स को क्लिक करें आप भू नक्शा की वेबसाइट में आप आसानी से जा सकते है बिना लॉगिन किए
कुछ इस प्रकार का इंटरफेस दिखेगा
फिर आप वेबसाइट पोर्टल जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़े और जिला . तहसील , गाँव दर्ज करे
जानकारी बरते ही 1-2 सेकेंड में जानकारी सो होने लगेगी कुछ इस प्रकार से
खसरा नंबर बॉक्स में संख्या डाले और जमा करे। पर क्लिक करें आफर आप के स्क्रीन पर जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी इस प्रकार से
और कुछ इन प्रदेशो की भी जानकारी आसानी से/राज्य आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करके ले सकते है।
उत्तरप्रदेश http://upbhulekh.gov.in/
उत्तराखंड http://bhulekh.uk.gov.in/
बिहार http://bhumijankari.bihar.gov.in/
छत्तीसगढ https://bhuiyan.cg.nic.in/
दिल्ली https://dlrc.delhigovt.nic.in/
हरियाणा https://jamabandi.nic.in/
हिमाचलप्रदेश https://lrc.hp.nic.in/lrc/Revenue/viewlandrecords.aspx
झारखंड https://jharbhoomi.nic.in/
पंजाब http://jamabandi.punjab.gov.in/
राजस्थान http://apnakhata.raj.nic.in/
आंध्र प्रदेश https://meebhoomi.ap.gov.in/
असम https://revenueassam.nic.in/
गुजरात https://anyror.gujarat.gov.in/
तमिलनाडु https://eservices.tn.gov.in/eservicesnew/index.html
तेलंगाना https://dharani.telangana.gov.in/
पश्चिमबंगला https://banglarbhumi.gov.in/
केरला http://erekha.kerala.gov.in/
कर्नाटक https://www.landrecords.karnataka.gov.in/
मध्यप्रदेश https://mpbhulekh.gov.in/
महाराष्ट्र https://bhulekh.mahabhumi.gov.in/
👉। दोस्तो बहुत जल्द आपको अपनी वेबसाइट पर सभी तरह की जानकारी दिया जायेगा चाहे वो किसान भाइयों का हो या गरीबी रेखा का सभी का लाभ उठाकर के लिए हम काम कर रहे है और अपनी वेबसाइट एकदम निशुल्क है ।




