Online sarvice charge

Online sarvice charge
आधार POI & POA डॉक्यूमेंट अपडेट एवं ऑनलाइन सर्विस चार्ज शुल्क

गुरुवार, 8 अगस्त 2024

Services of all the schemes of Indian Government in a single portal



उमंग सर्विस क्या है?

उमंग का फुल फॉर्म - (यूनिफाइbhड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू –ऐज गवर्नेंस )है। उमंग सर्विस को भारत में मोबाइल गवर्नेंस चलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय गवर्नेंस डिवीज़न (NeGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा विकसित किया गया है। यह मोबाइल  से ही उमंग ऐप या mp online sewa वेबसाइट में से केवल इन एक ही प्लेटफॉर्म का उपयोग करके व्यक्तियों को केंद्रीयराज्य और स्थानीय सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।


ऐप की मुख्य विशेषताएं और लाभ

उमंग का मुख्य लाभ यह है कि आप केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली ऑनलाइन सरकारी सेवाओं तक पहुँच सकते हैं। इस सरकारी योजना ऐप की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • हाल ही में देखी गईनई और अपडेटेडट्रेंडिंगटॉप रेटेड और सुझाव जैसी सेवाओं का सरल वर्गीकरण
  • इनऐप फ़िल्टर का उपयोग करके विशिष्ट राज्य या केंद्र सरकार की सेवा के लिए आसानी से खोजें
  • कई क्षेत्रीय भाषाओं के साथसाथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध है
  • आप ऐप का उपयोग करके 150 से अधिक विभिन्न केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं
  • विभिन्न उपयोगिता बिलों के आसान ऑनलाइन भुगतान का विकल्प – गैसपानीबिजली आदि
  • उमंग ऐप के माध्यम से प्रमुख एकीकरण सेवाओं में डिजिलॉकर और आधार शामिल हैं

उमंग ऐप  पर उपलब्ध सेवाओं की लिस्ट

मोबाइल के लिए उमंग एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की एक लिस्ट निम्नलिखित है:

सेवाजानकारी
डिजिटल लॉकरदस्तावेजों / प्रमाणपत्रों को स्टोर करने, साझा करने और वेरीफाई करने के लिए एक सुरक्षित क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म
आधार कार्डयह आपको डिजिलॉकर अकाउंट से अपना आधार कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ देखने की अनुमति देता है
EPFOउमंग पर यह सेवा आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर UAN और OTP का उपयोग करके अपने EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) अकाउंट बैलेंस, EPF पेंशन अकाउंट बैलेंस, आदि को जानने की अनुमति देती है 
NPSउमंग ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली लॉग-इन आपको PRAN और पासवर्ड के माध्यम से अपने टियर 1 और टियर 2 अकाउंट बैलेंस आदि की जांच करने की अनुमति देता है 
आयकर का भुगतान करेंउमंग एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध यह मॉड्यूल टैक्स पेयर्स को चालान 280 का उपयोग करके अपने एडवांस टैक्स, सेल्फ असेसमेंट टैक्स आदि का भुगतान करने की अनुमति देता है। टैक्स भुगतान के बाद, “Track Challan Status” सेवा का उपयोग करके कर भुगतान चालान को भी ट्रैक किया जा सकता है
आयुष्मान भारतयह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है जिसे वर्तमान में एक पायलट परियोजना के रूप में लागू किया जा रहा है ताकि जनता को प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क प्रदान किया जा सके
ई-रक्त-कोशयह उमंग मॉड्यूल देश भर में ब्लड बैंकों के अधिक डिजिटलीकरण और कनेक्टिविटी के माध्यम से ब्लड बैंकों तक पहुंच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है
प्रधानमंत्री जन धन योजनासरकार द्वारा ऐप का यह हिस्सा उन सेवाओं को प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो पूरे देश में वित्तीय जागरूकता और उपयोग को बढ़ावा देती हैं
जीवन प्रमाणजीवन प्रमाण सेवा केवल पेंशनरों के लिए उपलब्ध है। यह उमंग मॉड्यूल पेंशनरों को बाहरी बॉयोमीट्रिक डिवाइस से जुड़े मोबाइल हैंडसेट का उपयोग करके जीवन प्रमाणपत्र बनाने की अनुमति देता है
परिवाहन सेवा – वाहनवर्तमान में, उमंग में यह मॉड्यूल आपको कमर्शियल रोड टैक्स का भुगतान करने की अनुमति देता है यदि वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर अपडेट किया गया है 

उपरोक्त लिस्ट पूरी नहीं है और यह केवल उमंग ऐप के माध्यम से उपलब्ध 10 सेवाओं की एक लिस्ट है

( Not-  आपका  मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और इनकमिंग /आउटगोइंग सेवा मोबाइल में  एक्टिव  हो <(मतलब रिचार्ज  हो)


इन सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए हम अपने वेबसाइट की मदद से बिना उमंग ऐप डाऊनलोड किए  उमंग की सभी सेवाओं का लाभ ले सकते है 

सबसे पहले नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप सभी सेवाओं का लाभ ले पाएंगे👇🏻

Links 🖇️https://web.mp online sewa.inv.in/landing


फिर ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करेंगे तो कुछ इस तरह का पेंच खुलकर सामने आयेगा👇🏻


फिर इसके  बाद राइट साइड 3 लाइन पर क्लिक करना है जिससे आपको login /Registar/ पर क्लिक करके  login कर लेना है कुछ इस प्रकार से 👇🏻


Login होने के बाद आपको left ⬅️ साइड में 3 लाइन पर क्लिक करना है  क्लिक करने पर आपको Sarvice ऑप्शन  पर क्लिक करना है  कुछ इस प्रकार से 👇🏻




फिर आपको sarvice ऑप्शन पर क्लिक करते ही govt की सभी सेवाओं का लाभ ले सकते है  इस प्रकार से 👇🏻


Not -➡️ sarvice का लाभ उठाने के लिए उसी  सर्विस पार्टल को login करना पड़ेगा जिससे आपकी जानकारी  सम्मिट  होने के बाद सर्विस का लाभ ले पाएंगे 

जानकारी अच्छी लगीं तो हमारी वेबसाइट को आपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें 🌹🌹🌹धन्यवाद🙏🏻