Online sarvice charge

Online sarvice charge
आधार POI & POA डॉक्यूमेंट अपडेट एवं ऑनलाइन सर्विस चार्ज शुल्क

शुक्रवार, 21 जून 2024

Apaar I'd card registered kaise karen

APAAR ID Card

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय स्टूडेंट्स के लिए अपार आईडी कार्ड (APAAR ID Card) की शुरुआत की है। APAAR/ABC ID यानी ‘ऑटोमेटेड पर्मानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री‘ कार्ड प्री-प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक के सभी स्टूडेंट्स के लिए बनाया जा रहा है। इसे ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी कार्ड’ के रूप में भी जाना जाता है। इसके जरिए स्टूडेंट्स का पूरा शैक्षणिक डाटा, जैसे कि पुरस्कार, डिग्री, स्कॉलरशिप और अन्य क्रेडिट डिजिटल रूप से APAAR आईडी में ट्रांसफर कर दिया जाता है। अपार कार्ड के लिए Academic Bank of Credits पर अब तक 29.18 करोड़ स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड किए जा चुके हैं।  आइए आपको बताते हैं AAPAR ID कार्ड के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है और क्या है डाउनलोड का तरीका:

APAAR ID Card क्या है?

APAAR आईडी कार्ड को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा पेश किया गया है। यह कार्ड भारतभर के निजी और सरकारी स्कूलों या कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक डिजिटल आईडी कार्ड है।

APAAR/ABC ID का उद्देश्य स्टूडेंट्स को अपने शैक्षणिक क्रेडिट, डिग्री और अन्य जानकारी ऑनलाइन एकत्र करने में सक्षम बनाना है।

अपार आईडी कार्ड एक आजीवन रहने वाला आईडी नंबर है, जो स्टूडेंट्स की एकेडमिक जर्नी और उनकी उपलब्धियों को ट्रैक करता है। साथ ही, एक स्कूल से दूसरे स्कूल में ट्रांसफर की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

स्कूल और कॉलेज अपने प्रत्येक स्टूडेंट को यह कार्ड जारी कर रहे हैं। APAAR कार्ड स्टूडेंट्स के पास पहले से मौजूद आधार आईडी के अतिरिक्त होगा।

स्टूडेंट्स APAAR card को रजिस्ट्रेशन करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं। APAAR कार्ड में 12 अंकों का यूनिक नंबर होता है, जो एक यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर होगा, जिसका उपयोग करके स्टूडेंट्स सभी लाभ ले सकते हैं और शैक्षणिक रिकॉर्ड को भी आसानी से स्टोर कर सकते हैं।

‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी कार्ड’ को बच्चों के आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है। इस प्रक्रिया को भी एनईपी यानी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत ही अपनाया जाएगा।

अपार कार्ड के लाभ क्या है?

अपार आईडी कार्ड स्टूडेंट्स के लिए कैसे उपयोगी हैं, आइए जानते हैं यहां….

  1.  APAAR ID card स्टूडेंट्स के लिए एक लाइफलॉन्ग आईडेंटिफिकेशन नंबर हैं, जो उन्हें अपनी एकेडमिक प्रॉग्रेस और उपलब्धियों को आसानी से ट्रैक करने की अनुमति देता है।
  2. अपार आईडी कार्ड स्टूडेंट्स के डाटा को एक ही स्थान पर डिजिटल रूप से स्टोर करेगा, जैसे कि लर्निंग आउटकम, एग्जाम रिजल्ट, रिपोर्ट कार्ड, हेल्थ कार्ड, को-करिकुलम उपलब्धियां जैसे ओलंपियाड में रैंकिंग, स्पेशलाइज्ड स्किल ट्रेनिंग आदि।
  3. APAAR नंबर स्कूल, डिग्री कॉलेज, जूनियर कॉलेज और पोस्ट-ग्रेजुएशन सहित सभी आयु वर्ग के स्टूडेंट्स के एकेडमिक रिकॉर्ड को ट्रैक करेगा
  4. यह स्टूडेंट की एक स्कूल से दूसरे स्कूल में ट्रांसफर प्रक्रिया को आसान बना देगा, क्योंकि इसमें स्टूडेंट का पूरा शैक्षणिक डाटा होगा। इस तरह देश के किसी भी हिस्से में किसी नए संस्थान में एंट्री प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
  5. यह पढ़ाई छोड़ने वाले स्टूडेंट पर नजर रखने में मदद करेगा, ताकि सरकार उन्हें मुख्यधारा में लाने और शैक्षिक गतिविधियों से फिर से जोड़ने के प्रयास कर सकें।
  6. यह स्कॉलरशिप, डिग्री, पुरस्कार और अन्य छात्र क्रेडिट सहित शैक्षणिक डाटा को डिजिटल रूप से केंद्रीकृत करेगा।
  7. अपार आईडी सीधे एबीसी बैंक से जुड़ी होगी। इस तरह जब कोई छात्र एक सेमेस्टर या पाठ्यक्रम पूरा करता है, तो क्रेडिट सीधे एबीसी में दिखाई देगा, जो भारत के सभी विश्वविद्यालयों में मान्य होगा।
  8. अपार आईडी के माध्यम से छात्रों को दिए गए क्रेडिट स्कोर का उपयोग उनकी उच्च शिक्षा या विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के लिए किया जा सकता है।
  9. APAAR कार्ड से किसी छात्र के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसमें छात्र का नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, फोटो, खेल गतिविधियां, एजुकेशनल लोन, स्कॉलरशिप, पुरस्कार आदि जैसी जानकारियां शामिल हैं।
छात्र APAAR आईडी कार्ड के माध्यम से सीधे सरकार से सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
हालांकि सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि यह डाटा कहीं गलत जगह इस्तेमाल नहीं होगा। मगर डाटा सेफ्टी को लेकर लोग इसके ऊपर सवाल भी उठा रहे हैं।

भारतीय स्टूडेंट्स को APAAR/ABC ID की क्या जरूरत है?

भारत में प्रत्येक छात्र को एपीएआर/एबीसी आईडी के लिए पंजीकरण करना आवश्यक है। इसमें डिग्री, डिप्लोमा, प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण विवरण, उपलब्धियों सहित उनके सभी शैक्षणिक क्रेडिट को डिजिटल रूप में सेव, मैनेज और एक्सेस करने के लिए एक यूनिक 12-अंकों का कोड दिया जाता है। यह आईडी शिक्षा के क्षेत्र में छात्र के लिए एक डिजिटल पहचान के रूप में कार्य करती है।

APAAR/ABC ID किसके लिए है

  • इंडिविजुअल स्टूडेंट्स/आजीवन सीखने वाला, शिक्षक और अभिभावक
  • इंडिविजुअल स्कूल (यूडीआईएसई/सीबीएसई/आईसीएसई/आईबी/राज्य शिक्षा बोर्ड)
  • इंडिविजुअल एचईआई (विश्वविद्यालय/आईएनआई, स्वायत्त कॉलेज, स्टैंड-अलोन संस्थान आदि)
  • सार्वजनिक कौशल संस्थाएं (स्किल इंडिया डिजिटल/एमओएसडीई/राज्य कौशल निगम या परिषद)
  • निजी कौशल संस्थाएं (एजुटेक कंपनियां)
  • नियामक प्राधिकरण (यूजीसी, एआईसीटीई, आईसीएमआर, बीसीआई आदि, और शिक्षा मंत्रालय)

मैं अपने APAAR कार्ड का उपयोग कैसे कर सकता हूं?

स्टूडेंट्स अपने शैक्षणिक रिकॉर्ड को ट्रैक करने और पूरे भारत में स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए एपीएआर कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

APAAR ID के लिए रजिस्टेशन कैसे करें? 

अपार कार्ड के लिए अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका है जो नीचे दिए गई link की मदद से आसानी से बना सकते है👇🏻

Links🖇️https://www.mponlinfreesewa.in/dashboard

ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करने से वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे जो इस प्रकार का दिखेगा👇🏻

फिर अगर आप पहले से ही digilocker  में अगर Account बना चुके है तो Sign in पर click करे  यदि पहली बार Account बना रहें है तो  Sign UP  पर क्लीक करके अपना Account create करे कुछ इस तरह से👇🏻

सभी जानकारी अपना सही से डाले और  digit security pin  में  6 डिजिट का पासवर्ड बना कर डालने के बाद Submit पर click करे कुछ इस प्रकार से दिखेगा 👇🏻

फिर इसके बाद अगर आपका आधार  लिंक नहीं हुआ होगा तो हो सकता हैं लिंकेड के। लिए पार्मिसन मागे नहीं तो View All पर क्लिक करना है कुछ इस प्रकार का दिखेगा 👇🏻

फिर आपको सर्च बार पर Apar Card  लिखकर सर्च करना है जिससे 
आपको Academic bank credit पर क्लीक करके फॉर्म भरना होगा

शैक्षणिक विवरण दर्ज करें, जैसे कि स्कूल या विश्वविद्यालय का नाम, कक्षा, पाठ्यक्रम का नाम आदि।
 फॉर्म जमा करें। इसके बाद आपका APAAR ID card जेनरेट हो जाएगा।

जिसे आपका कार्ड बनकर सामने दिखने लगेगा कार्ड हो download करेगे तो आपको ये PDF में डाउनलोड हो जायेगा और अगर आपका कार्ड आपको नहीं दिखा तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें 👇🏻

ABC ID CARD को कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप-1: APAAR ID card डाउनलोड करने के लिए आपको डिजिलॉकर वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
स्टेप-2: डिजिलॉकर को ओपन करने के बाद साइन इन करना होगा। इसके बाद बायीं तरफ मेन्यू में सर्च डॉक्यूमेंट पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-3: अब इसमें एजुकेशन वाले सेक्शन में Academic Bank of Credits पर क्लिक करना होगा।

APAAR-ABC ID CARD

स्टेप-4:
 इसके बाद आपको  ABC ID CARD का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-5: ABC ID CARD पर क्लिक करने बाद दायीं तरफ डाउनलोड का बटन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करने बाद कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

अपार कार्ड के लाभ क्या है?

अपार आईडी कार्ड स्टूडेंट्स के लिए कैसे उपयोगी हैं, आइए जानते हैं यहां….

  1.  APAAR ID card स्टूडेंट्स के लिए एक लाइफलॉन्ग आईडेंटिफिकेशन नंबर हैं, जो उन्हें अपनी एकेडमिक प्रॉग्रेस और उपलब्धियों को आसानी से ट्रैक करने की अनुमति देता है।
  2. अपार आईडी कार्ड स्टूडेंट्स के डाटा को एक ही स्थान पर डिजिटल रूप से स्टोर करेगा, जैसे कि लर्निंग आउटकम, एग्जाम रिजल्ट, रिपोर्ट कार्ड, हेल्थ कार्ड, को-करिकुलम उपलब्धियां जैसे ओलंपियाड में रैंकिंग, स्पेशलाइज्ड स्किल ट्रेनिंग आदि।
  3. APAAR नंबर स्कूल, डिग्री कॉलेज, जूनियर कॉलेज और पोस्ट-ग्रेजुएशन सहित सभी आयु वर्ग के स्टूडेंट्स के एकेडमिक रिकॉर्ड को ट्रैक करेगा
  4. यह स्टूडेंट की एक स्कूल से दूसरे स्कूल में ट्रांसफर प्रक्रिया को आसान बना देगा, क्योंकि इसमें स्टूडेंट का पूरा शैक्षणिक डाटा होगा। इस तरह देश के किसी भी हिस्से में किसी नए संस्थान में एंट्री प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
  5. यह पढ़ाई छोड़ने वाले स्टूडेंट पर नजर रखने में मदद करेगा, ताकि सरकार उन्हें मुख्यधारा में लाने और शैक्षिक गतिविधियों से फिर से जोड़ने के प्रयास कर सकें।
  6. यह स्कॉलरशिप, डिग्री, पुरस्कार और अन्य छात्र क्रेडिट सहित शैक्षणिक डाटा को डिजिटल रूप से केंद्रीकृत करेगा।
  7. अपार आईडी सीधे एबीसी बैंक से जुड़ी होगी। इस तरह जब कोई छात्र एक सेमेस्टर या पाठ्यक्रम पूरा करता है, तो क्रेडिट सीधे एबीसी में दिखाई देगा, जो भारत के सभी विश्वविद्यालयों में मान्य होगा।
  8. अपार आईडी के माध्यम से छात्रों को दिए गए क्रेडिट स्कोर का उपयोग उनकी उच्च शिक्षा या विश्वविद्यालयों द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के लिए किया जा सकता है।
  9. APAAR कार्ड से किसी छात्र के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसमें छात्र का नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, फोटो, खेल गतिविधियां, एजुकेशनल लोन, स्कॉलरशिप, पुरस्कार आदि जैसी जानकारियां शामिल हैं।
  10. छात्र APAAR आईडी कार्ड के माध्यम से सीधे सरकार से सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
    हालांकि सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि यह डाटा कहीं गलत जगह इस्तेमाल नहीं होगा। मगर डाटा सेफ्टी को लेकर लोग इसके ऊपर सवाल भी उठा रहे हैं।

जानकारी अच्छी लगीं तो हमारी वेबसाइट को शेयर और फॉलो जरूर करे धन्यवाद 🙏🏻