Mp online sarvice charge

MP Online Bill - Rahul Vishwakarma

MP ONLINE SEWA WEBSITE

Website Online Service Charge

दिनांक एवं समय:
👤 ग्राहक एवं आवेदन की जानकारी
⚙️ संशोधन प्रकार (SANSODHAN TYPE)
🏛️ मध्य प्रदेश सरकार सर्विस प्रकार (MP GOVT SERVICE TYPE)
💰 सेवा शुल्क विवरण (Charges Calculation)
विवरण (Description) शुल्क (Amount)
चयनित डिजिटल सेवा शुल्क 0
सरकारी सेवा शुल्क (Govt Charge) 0
ऑपरेटर सेवा शुल्क (Operator Charge) 0
कुल देय राशि (Total Pay Amount): 0

UPI Scan QR

UPI ID: mponlinesewa12@sbi

गुरुवार, 28 नवंबर 2024

Aadhaar Card download for children below 5 years


 आधार कार्ड भारतीय निवासियों के लिए पहचान और पते का सबसे महत्वपूर्ण और विश्वसनीय प्रमाण बन चुका है। इसमें न सिर्फ आपकी जानकारी होती है, बल्कि आपका बायोमेट्रिक डेटा भी होता है। आधार जारी करने वाले प्राधिकरण, UIDAI ने भारत में रहने वाले सभी निवासियों का आधार बनाने का प्रावधान किया है, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो।

5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मामले में, बच्चों के लिए बाल आधार कार्ड जारी किया जाता है जो नीले रंग का होता है। 5 वर्ष से 15 वर्ष के बीच के नाबालिगों के लिए, बच्चों के लिए बाल आधार कार्ड जारी किया जाता है जो वयस्कों के समान है। कई अस्पतालों में तो नवजात शिशुओं को आधार के लिए नामांकित किया जाता है। साथ ही वे बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के साथ आधार एक्नोलेजमेंट स्लिप भी प्रदान करते हैं।

5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड

इससे पहले कि माता-पिता अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाएँ, उन्हें 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card for children below 5 years) की कुछ मुख्य विशेषताएं पढ़नी चाहिए:

  • 5-वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों का आधार कार्ड बन सकता है
  • 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मामले में, बच्चों के लिए बाल आधार कार्ड जारी किया जाता है जो नीले रंग का होता है
  • इसके लिए बच्चे का कोई बायोमेट्रिक नहीं लिया जाता है
  • आधार के लिए केवल बच्चे की तस्वीर ली जाएगी
  • माता-पिता में से किसी एक को आधार प्रदान करना अनिवार्य है
  • यदि माता-पिता दोनों के पास आधार नहीं है, तो उन्हें पहले अपना आधार बनवाना होगा
  • एक बार जब बच्चा पांच साल का हो जाता है, तो उसे उंगलियों और आईरिस स्कैन का बायोमेट्रिक डेटा देना होता है, प्रक्रिया के दौरान फोटोग्राफ भी लिया जाता है
  • प्रोसेस दौरान तस्वीर भी ली जाएगी
  • जब बच्चे 15 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेता है तो उसी प्रक्रिया को दोहराया जाना चाहिए।
  • ऊपर बताई गई किसी भी सेवा के लिए कोई शुल्क आवश्यक नहीं है
बच्चों आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे click me पर क्लिक करें 


Click me पर क्लिक करने पर आपको UIDAI का पोर्टर का मेने पेज कुछ कर दिखने लगेगा जो कुछ इस प्रकार का दिखेगा



फिर जब बच्चे का आधार कार्ड अप्लाई हुआ होगा तो एक बच्चे का Enrolment id Number मिला होगा  तो Enrolment id Number par क्लिक करे और जानकारी जो मांगी गई है वो सभी भरे  और फिर send OTP par क्लिक करे और आधार रजिस्टर मोबाइल पर आए ओटीपी को बारे और आधार कार्ड डाउनलोड करे  कुछ इस प्रकार का आधार दिखेगा PDF file में  जो पासवर्ड कुछ इस प्रकार से होगा 
जैसे - (नाम Riyanshi डेट बर्थ ईयर 2024) तो RIYA 2024 होगा








गुरुवार, 26 सितंबर 2024

Sahara India Refund apply for online


 Sahara India Refund.जैसा की हमे पता है, ‘सहारा इंडिया कंपनी’ एक पैसा निवेश कंपनी थी, जिसमे निवेशको को अच्छा खासा रिटर्न मिलता था, लेकिन कुछ कारणो से सरकार ने इस कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया जिस कारण इस कंपनी पर ताला लग गया, और निवेशको का पैसा इसमे फंस गया। पैसा फंस जाने के कारण निवेशको को काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ा जिस कारण उन्होने इस कंपनी के विरुद्ध की जिससे कंपनी की मार्केट मे काफी बदनामी हुई, इस हड़ताल के कारण निवेशको को देखते हुए कंपनी ने ‘Sahara India Refund List’ की शुरुवात की है। इस रिफ़ंड पोर्टल मे सहारा इंडिया अपने निवेशको को पैसा वापस देने की घोषणा कर चुकी है।

👉🏻आपको बता दे की सहारा इंडिया ने अपने रिफ़ंड पोर्टल की तो शुरुवात कर दी है, लेकिन इसमे सहारा इंडिया कंपनी ने कहा है, की वह अपने सभी निवेशको का पैसा वापस करने मे असमर्थ है, इसलिए वह सिर्फ उन्ही निवेशको का पैसा वापस करने का दावा कर रही है, जिन्होने इस 4 "कोऑपरेटिव सोसाइटी मे निवेश किया  था। 

°👉🏻कोऑपरेटिव सोसाइटी क्या है और कौनसी ?

1. सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड

2. सहारायान यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड

3. हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड

4. स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड

इन निवेश धारकों को रिफंड प्राप्त होगा 

Sahara India Refund के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

आपको बता दे की रिफ़ंड लिस्ट मे अपना नाम शामिल करने के लिए इसमे आवेदन करना होता है, और आवेदन करने के लिए आपके पास यह जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए, तभी आप इसकी रिफ़ंड लिस्ट के लिए आवेदन कर सकते है। 
👇🏻
1. आधार कार्ड 

2. पैन कार्ड (यदि राशि 50 हज़ार से ज्यादा हुई तो) 

3. को-ओपरेटिव सोसाइटी की डिटेल 

4. मेम्बरशिप नंबर 

5. रिसीप्ट प्रूफ 

6. डिपॉजिट प्रूफ 


Sahara India Refund रजिस्ट्रेशन कैसे करें?


रिफंड के लिए अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए लिंक की मदद से अप्लाई कर सकते है


1. ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर कुछ इस प्रकार का पेज खुलकर सामने आ जाएगा👇🏻


 स्टेप-2: यहां रजिस्ट्रेशन के लिए आपको depositor registration का ऑप्शन मिलेगा। इसपर आपको क्लिक करना है।

sahara refund portal status check online

स्टेप-3:
 रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर का अंतिम 4 डिजिट और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

sahara refund portal status check online

स्टेप-4:
 अब आपको कैप्चा दर्ज करने के बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसकी मदद से आपको वेरिफाई करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सहारा इंडिया रिफंड के लिए कैसे आवेदन करें

सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको लॉगइन करना होगा। रि-सबमिशन के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा:

स्टेप-1: लॉगइन पेज पर जाने के बाद आपको CRN नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद ओटीपी के जरिए वैलिडेट करना होगा। फिर UIDAI की शर्तों को स्वीकार करना होगा।

sahara refund portal status check online

स्टेप-2:
 इसके बाद आपको पर्सनल डिटेल वाली पेज पर नेविगेट करना होगा। यहां पर पर्सनल डिटेल दर्ज करने के बाद आपको ई-केवाईसी वेरिफिकेशन कंप्लीट करना होगा। ई-केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी दर्ज करना होगा।
स्टेप-3: अब Claims डिटेल पेज पर जाना होगा। यहां क्लैम्स कर सकते हैं। साथ ही ही क्लैम्स को एडिट भी कर सकते हैं। अंत में यहां अपडेटेड डिटेल को सबमिट करना होगा।
स्टेप-4: अब डॉक्यूमेंट अपलोड सेक्शन में जाना है और यहां सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा। फिर अपलोड के बाद आगे बढ़ें।
स्टेप-5: अब रि-सबमिशन फॉर्म जनरेट होगा। इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट निकाल लें। फिर फोटो और साइन करके इसे फिर से अपलोड करना होगा। फिर ओके प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-6: Acknowledgment और Receipt Page पेज पर सबमिशन डिटेल को वेरिफाई करना होगा। इस तरह आप सहारा रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं। बता दें कि सबमिशन पुष्टि के लिए acknowledgment number आपके रजिस्टर नंबर पर SMS के जरिए भी भेजा जाता है।
स्टेप-7: अगर सबकुछ ठीक रहा तो रिफंड की प्रक्रिया 45 कार्यदिवस के भीतर पूरी हो जाएगी। पैसा आपके बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर दिया जाएगा।


 


शनिवार, 24 अगस्त 2024

प्रधान मंत्री उज्वला योजना गैस कनेक्शन अप्लाई


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा महोबा, उत्तर प्रदेश में 10 अगस्त 2021 को उज्जवला योजना 2.0 को शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पहला रिफिल और चूल्हा मुफ्त में प्रदान किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत अब लाभार्थियों को पहचान पत्र या राशन कार्ड देने की आवश्यकता नहीं है। एड्रेस प्रूफ के तौर पर लाभार्थियों को एक स्व घोषणा पत्र जमा करना होगा। इस योजना का लाभ उठाने हेतु उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य

दोस्तों आज भी आज भी हमारे देश में कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र है जहाँ की महिलाएं लकड़ी के चूल्हे में खाना पकाती है। और इसके धुएं से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे सांस से संबंधित बीमारियां भी हो सकती है। साथ ही लकड़ी का धुंआ पर्यावरण को भी दूषित करता है जो गांव के सभी लोगों के लिए बिमारी का कारण बन सकती है। इन्हीं सभी समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी जरूरतमंद महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। ताकि रसोई को धुआं मुक्त बनाया जा सके और पर्यावरण भी शुद्ध रहे।

पीएम उज्जवला योजना के लाभ (Benefits)

  • इस योजना के तहत अब देश के सभी जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। 
  • अब महिलाओं को धुंए में खाना बनाने से छुटकारा मिलेगा और उन्हें खाना पकाने में आसानी होगी।
  • पीएम उज्जवला योजना 2.0 के तहत 1.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन का अतिरिक्त आवंटन किया जाएगा।
  • एलपीजी गैस का प्रयोग करने से लकड़ी एवं कोयले के धुएं से होने वाले प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।
  • महिलाओं एवं बच्चों को धुएं से होने वाली बीमारी से बचाव किया जा सकेगा।

 

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए कुछ पात्रताएं निर्धारित की गई है। यदि आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इन पात्रताओं के अनुरूप होना होगा जो इस प्रकार है –

  • उज्जवला योजना के लिए केवल महिलाएं ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • आवेदक महिलाओं की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदिका बीपीएल परिवार के अंतर्गत होनी चाहिए।
  • जिन महिलाओं के पास पहले से एलपीजी कनेक्शन है उन्हें इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।
  • आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता होना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के लिए पात्रताएं

  • आवेदक महिला की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • एक ही घर में किसी भी ओएमसी से कोई अन्य LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवार की महिलाएं।
  • ऐसे लोग जो एसईसीसी के अंतर्गत आते हो।
  • अनुसूचित जाति परिवार की महिलाएं।
  • अनुसूचित जनजाति परिवार की महिलाएं।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के एससी / एसटी लाभार्थी।
  • अंत्योदय अन्न योजना (AAY) की लाभार्थी महिलाएं।
  • अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाएं।
  • चाय और पूर्व चाय बागान जनजाति से संबंधित महिलाएं।
  • वनवासी समुदाय की महिलाएं।
  • द्वीप और नदी द्वीप समूह में रहने वाली महिला।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बीपीएल कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम उज्ज्वला योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

अगर आप घर बैठे पीएम उज्ज्वला योजना अप्लाई करना चाटे है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकते है👇🏻


ऊपर दिए Registor for LPG कनेक्गशन पर  क्लिक करने पर कुछ इस प्रकार से पेज खुलकर सामने आ जयेगा 👇🏻



इसके बाद अपना राज्य और जिला करे और आपके जिले में या आपके आस - पास गैस एजेंसी का नाम सेलेक्ट कर लेना है कुछ इस प्रकार से 👇🏻



फिर सभी जानकारी बरने के बाद Next पर क्लिक कर देना है जिससे आवेदन फॉर्म भरना पड़ेगा कुछ इस प्रकार से👇🏻


फिर जो भी जानकारी मांगी गई है फॉम पर वो सभी जानकारी सही सही  भरकर सबमिट कर देना है । 

इसके बाद हो Hp gas agency केयर का कॉल या Gmail में मैसेज आ सकता है जो आपको एजेंसी बोलता जायेगा वही पर आपको सिलेंडर चूल्हा आदि  सब दिया जायेगा । कुछ ₹2000 करीब शुल्क भी आपसे लिया जा सकता है ये कनेक्शन फीस है ।
जानकारी अच्छी लगीं तो अपने दोस्तों एवम परिवारों के सद्स्य के साथ जानकारी  साझा करें धन्याबाद 🌹🌹

बुधवार, 21 अगस्त 2024

BPL राशन कार्ड अप्लाई घर बैठे

MP ONLINE SEWA

Service Operator Secure Login


 


बीपीएल (BPL) राशन कार्ड का पूरा नाम 'बिलो पॉवर्टी लाइन' (Below Poverty Line) यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए जारी किया गया एक आधिकारिक दस्तावेज़ है। यह कार्ड राज्य सरकारों द्वारा उन परिवारों को दिया जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमज़ोर होती है।

बीपीएल राशन कार्ड से मिलने वाले मुख्य लाभ:
  • सस्ता राशन: कार्डधारकों को उचित दर की दुकानों (सरकारी राशन की दुकानों) से हर महीने बहुत ही कम और रियायती दरों पर खाद्य सामग्री (जैसे गेहूं, चावल, चीनी और केरोसिन) मिलती है।
  • सरकारी योजनाएं: इसके माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास से जुड़ी कई राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं (जैसे कि आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज) का सीधा लाभ उठाया जा सकता है।
  • सब्सिडी: बच्चों की छात्रवृत्ति, सस्ता गैस कनेक्शन, और पक्के मकान के लिए आर्थिक सहायता जैसी सुविधाओं में बीपीएल कार्डधारकों को प्राथमिकता दी जाती है।
पात्रता (Eligibility):
इस कार्ड को बनवाने के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय राज्य सरकार द्वारा तय की जाती है (आमतौर पर यह सीमा लगभग \(\$24,200\) रुपये प्रति वर्ष या उससे कम होती है)। 


आवेदन कैसे करें:
यदि आप मध्य प्रदेश में रहते हैं और इसके पात्र हैं, तो आप नीचे दिए गए लिंक बटन पर क्लिक करें 



आवासीय जमीन का पट्टे के लिए अप्लाई ऑनलाइन

 


मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी जमीन का पट्टा


मध्यप्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग ने भूमि का पट्टा ऑनलाइन बनवाने की प्रक्रीया शुरू कर दी हैं. यदि आपके पूर्वज 2 अक्टूबर 1959 से जिस भूमि पर काबिज हैं. वे लोग पट्टे के लिए आवेदन कर सकते हैं. अब मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व विभाग पूरी तरह से डिजिटल हो गया हैं. आप पट्टे के लिए अपने घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पट्टे वाली जमीन पर सरकार का अधिकार होता हैं. सरकार पट्टेवाली जमीन को लोगो को कुछ समय के लिए किसी विशेष कार्य उद्देश्य के लिए देती हैं. जब पट्टे का समय पूरा हो जाता हैं. तब पट्टे को फिर से नवनीकरण करना पड़ता हैं. पट्टाधारक पट्टेवाली जमीन का मालिक नहीं होता हैं. वह पट्टे वाली जमीन को खरीद बेच नहीं कर सकता हैं.

मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी जमीन का पट्टा ऑनलाइन कैसे बनाएं?

मध्यप्रदेश राज्य में सरकारी जमीन का पट्टा ऑनलाइन बनाने के किए इसे दिए गए लिंक पर क्लिक करने 👇🏻


ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर कुछ इस प्रकार का पेज खुलकर सामने आ जाएगा 👇🏻




Step 01 – आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाता हैं. इस फॉर्म में आपसे कुछ जानकारियों को भरने के लिए कहा जाता हैं. जैसे – भूमि का विवरण में आपको अपने जिला, सब डिवीज़न, तहसील, आर.आई. सर्किल, पटवारी हल्का, ग्राम और कोर्ट / न्यायालय को सेलेक्ट करना हैं.

Step 02 – अब आपको आवेदकों और सीमाओ का विवरण को सही से भरना हैं.

Step 03 – अब आपको यहाँ पर जमीन से संबंधित कुछ दस्तावेज़ माँगा जाता हैं. उन सभी दस्तावेज़ को आपको यहाँ पर अपलोड करना हैं. फिर चेक बॉक्स को चेक करके “सेव करें” को क्लिक करें.

Step 04 – सेव करते ही आपका आवेदन हो जाता हैं. आपको यहाँ पर एक आवेदन संख्या के साथ पावती रसीद भी मिलता हैं. इस पावती रसीद में आवेदन का सभी विवरण होता हैं. और यह भी लिखा होता हैं. की आपको सभी मूल प्रति दस्तावेज़ के साथ राजस्व न्यायालय कार्यालय में कब जाना हैं. दिए गए तारीख को कार्यालय में सभी मूल दस्तावेज़ के साथ जाएँ. आपकी सभी दस्तावेज़ की जाँच की जाती हैं. यदि आप योग्य पाए जाते हैं. तो आपको पट्टा आवंटित कर दिया जाता हैं.


गुरुवार, 8 अगस्त 2024

Services of all the schemes of Indian Government in a single portal



उमंग सर्विस क्या है?

उमंग का फुल फॉर्म - (यूनिफाइbhड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू –ऐज गवर्नेंस )है। उमंग सर्विस को भारत में मोबाइल गवर्नेंस चलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय गवर्नेंस डिवीज़न (NeGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा विकसित किया गया है। यह मोबाइल  से ही उमंग ऐप या mp online sewa वेबसाइट में से केवल इन एक ही प्लेटफॉर्म का उपयोग करके व्यक्तियों को केंद्रीयराज्य और स्थानीय सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।


ऐप की मुख्य विशेषताएं और लाभ

उमंग का मुख्य लाभ यह है कि आप केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा दी जाने वाली ऑनलाइन सरकारी सेवाओं तक पहुँच सकते हैं। इस सरकारी योजना ऐप की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • हाल ही में देखी गईनई और अपडेटेडट्रेंडिंगटॉप रेटेड और सुझाव जैसी सेवाओं का सरल वर्गीकरण
  • इनऐप फ़िल्टर का उपयोग करके विशिष्ट राज्य या केंद्र सरकार की सेवा के लिए आसानी से खोजें
  • कई क्षेत्रीय भाषाओं के साथसाथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध है
  • आप ऐप का उपयोग करके 150 से अधिक विभिन्न केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं
  • विभिन्न उपयोगिता बिलों के आसान ऑनलाइन भुगतान का विकल्प – गैसपानीबिजली आदि
  • उमंग ऐप के माध्यम से प्रमुख एकीकरण सेवाओं में डिजिलॉकर और आधार शामिल हैं

उमंग ऐप  पर उपलब्ध सेवाओं की लिस्ट

मोबाइल के लिए उमंग एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की एक लिस्ट निम्नलिखित है:

सेवाजानकारी
डिजिटल लॉकरदस्तावेजों / प्रमाणपत्रों को स्टोर करने, साझा करने और वेरीफाई करने के लिए एक सुरक्षित क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म
आधार कार्डयह आपको डिजिलॉकर अकाउंट से अपना आधार कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ देखने की अनुमति देता है
EPFOउमंग पर यह सेवा आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर UAN और OTP का उपयोग करके अपने EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) अकाउंट बैलेंस, EPF पेंशन अकाउंट बैलेंस, आदि को जानने की अनुमति देती है 
NPSउमंग ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली लॉग-इन आपको PRAN और पासवर्ड के माध्यम से अपने टियर 1 और टियर 2 अकाउंट बैलेंस आदि की जांच करने की अनुमति देता है 
आयकर का भुगतान करेंउमंग एप्लिकेशन के माध्यम से उपलब्ध यह मॉड्यूल टैक्स पेयर्स को चालान 280 का उपयोग करके अपने एडवांस टैक्स, सेल्फ असेसमेंट टैक्स आदि का भुगतान करने की अनुमति देता है। टैक्स भुगतान के बाद, “Track Challan Status” सेवा का उपयोग करके कर भुगतान चालान को भी ट्रैक किया जा सकता है
आयुष्मान भारतयह राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है जिसे वर्तमान में एक पायलट परियोजना के रूप में लागू किया जा रहा है ताकि जनता को प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक स्वास्थ्य सेवा नेटवर्क प्रदान किया जा सके
ई-रक्त-कोशयह उमंग मॉड्यूल देश भर में ब्लड बैंकों के अधिक डिजिटलीकरण और कनेक्टिविटी के माध्यम से ब्लड बैंकों तक पहुंच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है
प्रधानमंत्री जन धन योजनासरकार द्वारा ऐप का यह हिस्सा उन सेवाओं को प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो पूरे देश में वित्तीय जागरूकता और उपयोग को बढ़ावा देती हैं
जीवन प्रमाणजीवन प्रमाण सेवा केवल पेंशनरों के लिए उपलब्ध है। यह उमंग मॉड्यूल पेंशनरों को बाहरी बॉयोमीट्रिक डिवाइस से जुड़े मोबाइल हैंडसेट का उपयोग करके जीवन प्रमाणपत्र बनाने की अनुमति देता है
परिवाहन सेवा – वाहनवर्तमान में, उमंग में यह मॉड्यूल आपको कमर्शियल रोड टैक्स का भुगतान करने की अनुमति देता है यदि वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर अपडेट किया गया है 

उपरोक्त लिस्ट पूरी नहीं है और यह केवल उमंग ऐप के माध्यम से उपलब्ध 10 सेवाओं की एक लिस्ट है

( Not-  आपका  मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और इनकमिंग /आउटगोइंग सेवा मोबाइल में  एक्टिव  हो <(मतलब रिचार्ज  हो)


इन सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए हम अपने वेबसाइट की मदद से बिना उमंग ऐप डाऊनलोड किए  उमंग की सभी सेवाओं का लाभ ले सकते है 

सबसे पहले नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप सभी सेवाओं का लाभ ले पाएंगे👇🏻

Links 🖇️https://web.mp online sewa.inv.in/landing


फिर ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करेंगे तो कुछ इस तरह का पेंच खुलकर सामने आयेगा👇🏻


फिर इसके  बाद राइट साइड 3 लाइन पर क्लिक करना है जिससे आपको login /Registar/ पर क्लिक करके  login कर लेना है कुछ इस प्रकार से 👇🏻


Login होने के बाद आपको left ⬅️ साइड में 3 लाइन पर क्लिक करना है  क्लिक करने पर आपको Sarvice ऑप्शन  पर क्लिक करना है  कुछ इस प्रकार से 👇🏻




फिर आपको sarvice ऑप्शन पर क्लिक करते ही govt की सभी सेवाओं का लाभ ले सकते है  इस प्रकार से 👇🏻


Not -➡️ sarvice का लाभ उठाने के लिए उसी  सर्विस पार्टल को login करना पड़ेगा जिससे आपकी जानकारी  सम्मिट  होने के बाद सर्विस का लाभ ले पाएंगे 

जानकारी अच्छी लगीं तो हमारी वेबसाइट को आपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें 🌹🌹🌹धन्यवाद🙏🏻