Online sarvice charge

Online sarvice charge
आधार POI & POA डॉक्यूमेंट अपडेट एवं ऑनलाइन सर्विस चार्ज शुल्क

मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

Pan कार्ड से आधार कार्ड लिंक करे घर बैठे और भी पैन कार्ड सर्विस अब आसानी से


 पैन कार्ड क्या है? 
पैन कार्ड (PAN card) एक महत्वपूर्ण भारतीय वित्तीय दस्तावेज़ है। यह एक 10-अंकीय अद्वितीय अल्फ़ान्यूमेरिक संख्या है, जिसे भारत सरकार के आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। "PAN" का अर्थ "स्थायी खाता संख्या" (Permanent Account Number) होता है। 
पैन कार्ड मुख्य रूप से निम्न कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है:
पहचान का प्रमाण: यह धारक की पहचान और वित्तीय स्थिति का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है।
कर संबंधी मामले: यह आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने और सभी प्रकार के कर-संबंधित लेनदेन के लिए अनिवार्य है।
वित्तीय लेनदेन: बैंक खाता खोलने, बड़ी मात्रा में नकद जमा करने या निकालने, संपत्ति खरीदने या बेचने और निवेश करने जैसे कई वित्तीय कार्यों के लिए पैन कार्ड नंबर की आवश्यकता होती है।

1.अवलोकन

आधार लिंक करें सेवा उन व्यक्तिगत करदाताओं (ई-फ़ाइलिंग पर पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों) के लिए उपलब्ध है, जिनके पास वैध पैन और आधार नंबर है। इस सेवा के साथ, आप ये कर सकते हैं:

  • ई-फ़ाइलिंग पोर्टल पर आधार को पैन से लिंक करें:
    • ई-फ़ाइलिंग होमपेज पर पूर्व लॉगइन (पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए)
    • ई फाइलिंग पोर्टल पर पोस्ट लॉगिन करें(पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए)
  • ई-फ़ाइलिंग होमपेज पर अपनी आधार लिंक करें स्थिति देखें

सी.बी.डी.टी. ने आधार को पैन से लिंक करने की समय सीमा 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च 2023 कर दी है।आप 31 मार्च 2023 तक आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। आपको 30 जून 2022 तक 500 रुपये और 1 जुलाई 2022 से 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।

2.पैन कार्ड आधार कार्ड लिंक करना क्यों जरूरी है ?

भारत सरकार के नियमों के अनुसार, अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अब अनिवार्य हो गया है। यदि आप 31 दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय (Deactivated) हो जाएगा। पैन कार्ड के निष्क्रिय होने पर आपको कई वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि आप नया बैंक खाता नहीं खोल पाएंगे, आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं कर सकेंगे और डीमैट अकाउंट या बड़े वित्तीय लेनदेन करने में भी बाधा आएगी। इसलिए समय रहते इसे लिंक करना ही समझदारी है।

नोट. 📢नीचे दिए गए पैन कार्ड की सेवा  लेने हेतु नीचे दिए गए तालिका में जरूरत अनुसार तालिका में क्लिक करे और ध्यान पूर्वक जानकारी दर्ज करे 

3. पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 

l वैध पैन

l आधार नंबर

l वैध मोबाइल नंबर

मंगलवार, 6 मई 2025

MP Board 10th 12th Result 2025 online check

 


MP Board 10th 12th Result 2025

मध्य प्रदेश में हजारों छात्र 2025 के एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेण्डरी) के परिणाम (Sarkari Result) का जारी कर दिया गया है। इस साल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ आज 6 मई को सुबह 10 बजे घोषित कर दिए गए हैं।

 MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों के रिजल्ट आधिकारिक एमपीबीएसई वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। यहां बताया गया है कि आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं:

 10th 12th Result 

10th & 12th class Result देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक बटन पर क्लिक करे  


ऊपर दिए लिंक बटन को क्लिक करने पर आपको कुछ इस प्रकार पेज खुलकर आ जाएगा 




जिसमें आप अपना

. रोल नंबर 

.एप्लिकेशन नंबर 

फिर कैप्चर कोड डालकर सब्मिट कर दे आपका रिजल्ट खुलकर आ जाएगा  इस प्रकार से



जिसे आप पिंट या PDF download कर सकते हैं 


रविवार, 30 मार्च 2025

Mp board 5th/ 8th class 2025 result online check




एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 2025: एमपी बोर्ड ने आज एमपी कक्षा 5वीं 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 पर लाइव अपडेट प्राप्त करें। जानें कि रोल नंबर या समग्र आईडी का उपयोग करके अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते है

RSKMP. परिणाम 2025 घोषित: मध्य प्रदेश में राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने दोपहर 1 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र और अभिभावक अब हमारे वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकते है



Notes , इस वेबसाइट में जो भी जानकारी लिखी गई है उसे ध्यान पूर्वक पढ़े 



नीचे दिए गए लिंक बटन पर क्लिक करके आप अपना 5th class/ 8th class का  रिजल्ट देख सकते है

जिसे देखने के लिए इंपोर्टेंट दस्तावेज होना जरूरी है


प्रवेश पत्र 

समग्र id 

रोल नंबर 


https://rskmp.in/result.aspx



ऊपर दिए लिंक बटन पर क्लिक करें  

जिससे आपको कुछ इस तरह का पेज खुलकर आ जाएगा 


फिर आप अपना समग्र id या रोल नंबर दर्ज करे और दिए गए कैप्चर कोड को दर्ज करे और  show बटन पर

क्लिक करे जिससे आपका एग्जाम रिजल्ट शो होने लगेगा कुछ इस प्रकार से






फिर आप एग्जाम रिजल्ट को पिंट या डाउनलोड भी कर सकते है 
ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे mp online sewa portal को फ़ॉलो कर ले 



मंगलवार, 14 जनवरी 2025

Links adhar card for all banks public portal


बैंक में आधार लिंक करना ज़रूरी है ताकि आपको सरकारी योजनाओं (जैसे सब्सिडी, पेंशन, छात्रवृत्ति) का सीधा लाभ (DBT) मिल सके, धोखाधड़ी रुके, KYC प्रक्रिया आसान हो, ITR रिफंड जल्दी मिले और बैंकिंग सेवाओं में पारदर्शिता व सुरक्षा बढ़े, जिससे वित्तीय समावेशन (financial inclusion) में मदद मिलती है. 

मुख्य कारण और फायदे:
संक्षेप में, आधार लिंकिंग आपकी बैंकिंग को सुरक्षित, तेज़ और सरकारी योजनाओं के लाभों तक पहुँचने का एक पारदर्शी तरीका बनाती है. 
  1. प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT): पेंशन, गैस सब्सिडी, छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी सहायता सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में आती है, जिससे बिचौलियों का काम खत्म होता है.
  2. सुरक्षा में वृद्धि: बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट/आईरिस स्कैन) से लेनदेन सुरक्षित होते हैं, जिससे पहचान की चोरी और धोखाधड़ी का खतरा कम होता है.
  3. आसान KYC और सत्यापन: आधार के ज़रिए आपकी पहचान और पते का सत्यापन तेज़ी से और आसानी से हो जाता है, कई दस्तावेज़ों की ज़रूरत नहीं पड़ती.
  4. वित्तीय समावेशन: यह ग्रामीण इलाकों में भी बैंकिंग सेवाओं (AEPS) तक पहुँच को आसान बनाता है, जिससे सभी को बैंकिंग से जोड़ा जा सके.
  5. लेनदेन में सुविधा: ऑनलाइन लेनदेन और भुगतान प्रणालियों (AEPS) का उपयोग करना आसान हो जाता है, पिन याद रखने की ज़रूरत कम हो जाती है.
  6. नए खाते और लोन: आधार लिंकिंग से नया बैंक खाता खोलना और लोन, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना सरल हो जाता है. 
NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) के साथ आधार सीडिंग करने के लिए आप या तो बैंक जाकर आधार सीडिंग फॉर्म भर सकते हैं या NPCI के भारत आधार सीडिंग इनेबलर (BASE) पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं, जहाँ आप अपना आधार नंबर और बैंक विवरण डालकर आवेदन कर सकते हैं, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आपके बैंक खाते में आ सके

अगर मैं आधार को बैंक से लिंक नहीं करता तो क्या होता है?
अगर मैं अपने आधार नंबर को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करता/करती तो क्या होगा? अगर आप लिंक नहीं करते हैं, तो आपके खाते को सामान्य गोपनीयता नहीं मिलेगी और कुछ लाभ आपसे छूट सकते हैं ।

घर बैठे ऑनलाइन बैंक में आधार लिंक कैसे करें
नीचे दिए गए रजिस्टर बटन पर क्लिक करें जिससे NPCI पोर्टल पर पहुंच जाएंगे

ऊपर दिए गए रजिस्टर बटन पर क्लिक करने पर आपको कुछ इस प्रकार से दिखाई देगा 


फिर आपको कस्टमर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसमें आपको bharat adhar seeding का ऑप्शन पर क्लिक करना है क्लिक करने पर कुछ इस तरह का दिखाई देगा 

फिर आप वेबसाइट पर दिए आधार सीडिंग/डीजीडिंग पर क्लिक करना है  जिससे एक फॉम कुल कर आ 
जाएगा इस प्रकार से 



 जिसमें मांगी गई जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करे जिसमें अपना आधार कार्ड नंबर और बैंक अकाउंट नंबर डाल कर आधार सीडिंग रजिस्टर कर सकते है 


  

सोमवार, 13 जनवरी 2025

Mp govt Pension apply public portal








 

वृद्धावस्था पेंशन

60 वर्ष की उम्र के बाद आय का स्त्रोत नहीं होने पर लोग वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। केवल जरूरी डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है। इसे घर बैठे ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने से पहले जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पात्रता जरूर पता होना चाहिए

रिटायरमेंट के बाद कहीं से भी कमाई नहीं होने पर लोग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई ऐसे योजनाएं हैं जिसके जरिए आपको वित्तीय सहायता मिल जाती है। अगर आप परिवार पर निर्भर नहीं होना चाहते हैं तो घर बैठे ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने के बाद आपको हर महीने सरकार की तरफ से सहायता राशि के रूप में कुछ पैसे दिए जाते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप आसानी से जीवन यापन के लिए कर सकते हैं। ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है इसे भी जरूर जानें।

ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने के लिए पात्रता

ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई केवल वे लोग ही कर सकते हैं जो इसके पात्र हैं। वृद्धावस्था पेंशन का लाभ केवल बूढ़े बुजुर्ग लोग ले सकते हैं। इसके लिए 60 वर्ष उम्र तय की गई है। इसके अलावा भारत का नागरिक होना जरूरी है। विदेश के लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। सहायता राशि लेने के लिए किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खुलवा सकते हैं। अगर पहले से बैंक अकाउंट हो तो उसे भी इससे लिंक करना बहुत आसान है। 

ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स


1. फॉर्म भरते समय पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ती है।

2. एक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जरूर साथ मे रखें।
एज प्रूफ के लिए जन्म प्रमाण पत्र या फिर कोई भी डॉक्यूमेंट जिससे उम्र के बारे में पता चल सके।

3. वोटर आईडी कार्ड अगर आपके पास हो तो इस एड्रेस प्रूफ के लिए दे सकते हैं।
अंत में बैंक की एक पासबुक ।

4.  रजिस्टर करते समय ओटीपी के लिए एक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ सकती है।

5. समग्र 🆔 जी व्यक्ति का पेंशन अप्लाई कर रहें है।

ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन अप्लाई करने के लिए

नीचे दिए गए लिंक बटन पर क्लिक करें 👇🏻


जिससे आप पेंशन पोर्टल पर पहुंच जाएंगे जो कुछ इस प्रकार का इंटर पेज खुलकर आएगा 

फिर आप  पेंशन योजना हेतु आवेदन पर क्लिक करें 
जिससे आप पेंशन पोर्टल पर पहुंच जाएंगे जो कुछ इस प्रकार का इंटर पेज खुलकर आएगा 


फिर जो भी जानकारी भरने को बोला गया है सभी  सही से भरें और  पेंशन हेतु ऑनलाइन आवेदन  पर क्लिक करे